बोध गया: गया के बोधगया, बेलागंज सहित कई थाना क्षेत्रों में पैक्स चुनाव को लेकर किया गया विधि व्यवस्था का निरीक्षण
Bodh Gaya, Gaya | Jun 17, 2026 गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के पनारी,बोधगया के धंधवा,बोधिबिगहा थाना क्षेत्र के गोटिबांध में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण,निष्पक्ष संचालन को लेकर निरीक्षण किया गया।एसएसपी ने बुधवार की दोपहर 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस बलो और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।