शाहबाद: बबुराही रोड स्थित श्मशान घाट के पास गेहूं के खेतों में लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल और पराली जलकर हुई राख
शाहाबाद कोतवाली के बबुराई मार्ग स्थित श्मशान घाट में मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा तेज होने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास खेतों में काम कर रहे हैं किसानों में चीख पुकार मच गई।