मुरैना नगर: जिला अस्पताल के बाहर बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू, मची अफरा-तफरी
मुरैना में गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल के बाहर एमएस रोड स्थित शिवहरे मेडिकल के सामने लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।आग तेजी से फैलने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर बिजली कर्मचारी और दमकल टीम पहुंची।बिजली सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया गया। तेज गर्मी और बढ़ते लोड को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।बीते दिन एसपी बंगले के पास भी आग लगी थी।