शाहबाद: मियांपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा और बस में मारी टक्कर, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मियांपुर गांव के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बस को टक्कर मारते हुए ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा पर सवार आधा दर्जन से अधिक महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हो गए हैं। घटना मंगलवार दोपहर 12:30 बजे की है।