सांगानेर: जयपुर में 9वीं क्लास की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने होटल में कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया रेप
जयपुर में 9वी क्लास की 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी के होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर होटल ले जाकर उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलकर रेप किया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।