कुंडा: मुख्य विकास अधिकारी ने बिहार विकास खंड और बाघराय सीएचसी का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप
मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा मंगलवार को बिहार ब्लाक मुख्यालय और बाघराय सीएचसी का निरीक्षण किया। साफ सफाई और विकास कार्यो के बावत बीडीओ से जानकारी लिया। वहीं बाघराय स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मरीजों को दी जाने वाली दवाएं और शासन स्तर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लिया।