गोला: बड़हलगंज में टोना-टोटका के शक में महिला पर हमला, मां-बेटियों ने लाठी-डंडे और ईंट से पीटा, गंभीर रूप से घायल
Gola, Gorakhpur | Apr 16, 2026 बड़हलगंज क्षेत्र में टोना-टोटका के शक में एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पटना घाट निवासी बिंदू देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह घर के बाहर बैठी थीं, तभी पड़ोस की अनीता यादव, आंचल और उनकी मां राजकुमारी वहां पहुंचीं। तीनों ने उन पर टोना-टोटका का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडे, ईंट और घूंसे से पीट दिया।