बेलदौर: तेलीहार पंचायत में आंबेडकर जयंती पर निकली प्रभात फेरी, छात्र-छात्राओं ने दी श्रद्धांजलि
खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर तेलीहार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 स्थित गाइड बांध के समीप भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमोद कुमार, पंचायत समिति सदस्य रंजू देव