जहानाबाद: सिकरिया पंचायत सूकना बीघा में मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग, ग्रामीणों ने कहा लूट मची है
जहानाबाद: सदर प्रखंड की सिकरिया पंचायत के सकुना बिगहा गांव में मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जॉब कार्डधारकों की जगह बाहरी मजदूरों से काम कराया जा रहा है और समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्य जारी है। ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।