बंडा: ग्राम नैनधरा में किसान के खलिहान में रखी गेहूं की लाक में लगी आग
Banda, Sagar | Apr 2, 2026 ग्राम नैनधरा में कृषक हनमत सिंह के खलिहान में रखी गेहूं की लाक में आग लग गई थी जिससे गेहूं जल कर खाक हो गया। जिसको लेकर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ग्राम नैनधरा पहुंचे और कृषक हनमत सिंह से मिले और तत्काल ही वरिष्ट अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर शीघ्र ही मुआवजा देने के निर्देश दिए।