घोसी: मध्य विद्यालय घोसी में बीईओ के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित, बीडीओ, सीओ व बीपीआरओ हुए शामिल
घोसी आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार की सेवा निवृत होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी, अंचलाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमरजीत कुमार शामिल हुए।