पंचायत समिति में आज शुक्रवार रात 9 बजे तक सरपंचों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया। सरपंचों ने आरोप लगाया है कि वह विकास अधिकारी विनोद रैगर के पास किसी काम के लिए आए थे मगर उस समय विनोद रैगर एक महिला के साथ कमरे में मौजूद थे। जब इसका विरोध किया तो विकास अधिकारी महिला को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए। विकास अधिकारी ने सभी आरोपो को निराधार बताया है।