राजसमंद: राजसमंद में दबंगों का फरमान: विरोध करने पर ग्रामीण पंचों ने परिवार का 'हुक्का-पानी' किया बंद
जिले के कोशीवाडा गांव में दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव के पांच पटेलों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। पीड़ित गोपाल सुथार ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि अवैध निर्माण का विरोध करने पर गांव के पूर्व सरपंच विजय शंकर पुरोहित,किशन पुरोहित, उदय लाल, पूरणमल, लक्ष्मी लाल।