राजसमंद: राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, मोही में एक मकान में फिर हुई चोरी
राजसमंद के कांकरोली में चोरों का आतंक, मोही में एक मकान में फिर हुई चोरी, इससे पहले भी इसी मकान में कुछ महीना पहले भी हो चुकी है चोरी। राजसमंद के कांकरोली थाना इलाके में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने मकान के गेट के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद चोरों ने मकान के अंदर घुसकर अलमारी तोड़कर सामान बिखेर दिया।