समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1504,
दिनांक 25/9/2026,
==================
केंद्रीय कारा पूर्णिया में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन:
जिला पदाधिकारी ने बंदियों को हस्तगत करायें प्रमाण पत्र:--
केंद्रीय कारा, पूर्णिया में बंदियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आयोजित मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ।
इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वाले बंदियों एवं प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किये।
उन्होंने अपने संबोधन में बंदियों को रिहाई के पश्चात् इस कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार से जुड़ने और समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
इस विशेष आयोजन के तहत् एक वित्तीय साक्षरता शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को बैंक योजनाओं, बचत,ऋण सुविधाओं और वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन (आई.पी.एस), केंद्रीय कारा पूर्णिया के अधीक्षक श्री मनोज कुमार,अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दिनेश कुमार दिनकर,आरसेटी निदेशक श्री अमर कुमार, जेल उपाधीक्षक श्री सुनील कुमार मौर्य एवं श्री सुधीर कुमार, सहायक अधीक्षक श्री रवि किशन तथा प्रोग्रामर श्री कृष्ण मोहन झा मौजूद थे।
एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), पूर्णिया द्वारा आयोजित इस 10-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के संकाय सदस्य श्री माधव चन्द एवं श्री रजनीकांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जेल प्रशासन और आरसेटी की इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य बंदियों में व्यावहारिक कौशल का विकास कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम बनाना है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
9 views | Purnia, Bihar | Sep 25, 2026