बिसौली: मुंडिया धुरेकी कस्बा के पास टेंपो ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार भाई-बहन हुए घायल
Bisauli, Budaun | May 11, 2026 सोमवार को 11 बजे करीब मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुंडिया धुरेकी के पास तेज रफ्तार तीन पहिया टेंपो ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जबकि टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।