जबलपुर: गढ़े धन का भेद खुला: नकली सोने के सिक्कों से ठगी का पर्दाफाश, जबलपुर पुलिस का खुलासा!
जबलपुर में नकली सोने के सिक्के दिखाकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 4 लोग इस गोरखधंधा को चला रहे थे। उन्होंने खुद को मजदूर बताकर किलो के भाव में सोने के सिक्के देने का जाल बुना और डॉक्टर समेत कई लोगों को फंसा लिया और करोड़ों रुपए ऐंठ लिए।दरअसल, जबलपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल