आज रविवार को सुबह 11 बजे शिवपुरी शहर के माधव चौक पर देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट का सामूहिक रूप से सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव सहित भारी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और आमजन मौजूद रहे।