बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली निर्मला गंगवार साइबर ठगी का शिकार हो गईं। पीड़ित ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि किसी ने फर्जी UPI आईडी बनाकर उनके खाते से 5 लाख 98 हजार 400 रुपये निकाल लिए। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान उनसे न तो कोई कॉल आया और न ही कोई OTP मांगा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज