फिरोज़ाबाद: अराँव रोड ओवर ब्रिज पर ससुराल जा रहे बाइक सवार दम्पति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
फ़िरोज़ाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र के अराँव रोड ओवर ब्रिज पर हादसा हुआ है। तेज रफ़्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पति आशीष और रजनी घायल हुयी है। वही मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंश की मदत से इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।बाइक सवार दम्पति हाथरस से गांव बलि ससुराल जा रहे थे।