बदायूं: लखनपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 10, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के लखनपुर गांव के पास दो बाईकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार प्रताप पुत्र बाबू राम निवासी डकारा कोतवाली सहसवान क्षेत्र का रहने वाला है। बाइक सवार अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था तभी हादसा हो गया।