बदायूं: परसोना गांव के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 10, 2024 बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के परसोना गांव के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें घायल बाइक सवार शाजिद पुत्र लाईक अली दिल्ली का रहने बाला हैं। बाइक सवार दिल्ली से बदायूं के सोवनपुर गांव अपनी रिश्तेदारी में आ रहा था।