बदायूं: रेवा गांव में 2 पक्षों के बीच गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया गया घायल
Budaun, Budaun | Dec 10, 2024 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के रेवा गांव में दो पक्ष में गाली गलौज के चक्कर में एक युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक रामवरन पुत्र लखपत निवासी रेवा थाना कादरचौक क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल कादरचौक थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।