ऊना: अंब में 23 सितंबर को विशेष बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर
अंब के रामलीला मैदान में 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। मेडिसिन, शिशु रोग, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ परामर्श के साथ विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। शिविर में पोटली स्वेदन, रक्तमोक्षण, अग्निकर्म, जलौका चिकित्सा जैसी सेवाएं भी दी जाएंगी।