दमोह: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश
Damoh, Damoh | Jun 11, 2026 दमोह आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी आरोपियों को दमोह पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मर्ग जांच के आधार पर राज कुचबंदिया, रघुनाथ कुचबंदिया और सुशीला कुचबंदिया के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज था। तीनों घटना के बाद से फरार थे, जिन पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित था।