मुज़फ्फरनगर: लाइनमैन पर रिश्वतखोरी का आरोप, शिकायतकर्ता ने कहा- सबूत देने पर मिली मुकदमे की धमकी, ऑडियो-वीडियो सबूत होने का दावा
चरथावल क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी निवासी अब्दुल मुत्तलिब ने लाइनमैन विपिन पर रिश्वत लेकर बिजली सप्लाई देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम उमेश मिश्रा को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।उनका दावा है कि उनके पास वीडियो और ऑडियो सबूत मौजूद हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत करने पर लाइनमैन ने उनके खिलाफ झूठी तहरीर देकर पुलिस कार्रवाई का दबाव बनाया