ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर के निमेज रोड पर सड़क पर बही शराब, बाइक सवार तस्कर की टक्कर से दो लोग जख्मी, तस्कर फरार
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज–नैनीजोर रोड में अचानक सड़क पर शराब बहने लगी। बाईक सवार शराब तस्कर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग जख्मी हो गए। घटना रविवार शाम करीब 3:30 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपही गांव निवासी लीलावती देवी और अरविंद यादव बाइक से ओवरब्रिज पार कर अपने घर की ओर जा रहे थे।