योगिया पंचायत के ओझवलिया टोला में राजद के सक्रिय कार्यकर्ता सुनील राम की हार्ट अटैक से बुधवार की सुबह करीब 5 बजे असामयिक मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उनका निधन हो गया।