ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब बलिया से पूजा-दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की कार में अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया जिले से एक परिवार मासिक शिवरात्रि के अवसर पर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचा था।