बेगूसराय: कार्बन फैक्ट्री में काम के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों का हंगामा
बेगूसराय में कार्बन फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद सदर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पोस्टमार्टम का विरोध करते हुए डॉक्टर को पोस्टमार्टम करने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।घटना बरौनी थाना क्षेत्र के ठाकुरी चक्र स्थित कार्बन फैक्ट्री की है।