महोबा: डहर्रा में 300 फीट गहरी खदान में गिरा ट्रक, चालक भीष्म सिंह की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | May 17, 2026 पहाड़ी खदान में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। ट्रक की सापट टूटने से 25 वर्षीय चालक भीष्म सिंह का ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खदान में जा गिरा। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। हादसे के बाद पत्नी, तीन बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।