मैनपुरी: भोगांव थाना पुलिस ने आभूषण चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, एएसपी सिटी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
भोगांव थाना क्षेत्र में आभूषण चोरी करने वाले एटा जनपद निवासी आरोपी सूरज उर्फ नेकसू पुत्र राम प्रकाश को 20,3000 नगदी और चोरी के आभूषण सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास भी बताया गया है। पूरे मामले में एएसपी सिटी अरुण कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर घटना क्रम की जानकारी देते हुए खुलासा किया है।