मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते महिला की गोली मारकर हत्या की गई
क्षेत्र के ग्राम जखौआ निवासी रानी देवी पत्नी महेश चंद्र की पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों द्वारा रविवार-सोमवार की रात्रि लगभग 2:00 बजे घर में घुसकर रानी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।