मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में युवक और महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक और महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। तो वही वीडियो वायरल करने वाले आरोपी नीरज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने लिखा पड़ी कर जेल भेजने का काम किया है।