बहराइच: बहराइच जिले के नवागंतुक सीडीओ सुनील धनवंता ने संभाला पदभार, अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक
बहराइच जिले के नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी सुनील धनवंता ने गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के उपरान्त विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव का जायज़ा लिया। विकास भवन के निरीक्षण के उपरान्त घनवंता ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक के दौरान शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ली।