#ब्रेकिंग ब्रेकिंग उन्नाव
उन्नाव जनपद की ग्राम सभा रूपऊ से श्रद्धालुओं की श्रवण तीर्थ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे जोश और आस्था के साथ "जय श्री राम" के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने बताया कि सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा समय-समय पर श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या, वृंदावन, प्रयागराज, मथुरा सहित विभिन्न प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्राओं का आयोजन कराया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसे आयोजनों से अनेक श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलता है।
यात्रा को विदा करने के दौरान ब्लॉक बिछिया के ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, ग्राम प्रधान संजय रावत, अशोक रावत, कल्लू प्रधान, डॉ. बलराम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा क�
Unnao, Unnao | Jul 11, 2026