अनूपपुर: सोनमौहरी में दंतैल हाथी का आतंक, दो मवेशियों को कुचला, निगरानी कर रहे रेंजर घायल
अनूपपुर जिले के सोनमौहरी वन क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से डेरा डाले एक खतरनाक दंतैल हाथी का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात हाथी ने एक बार फिर बस्ती की ओर रुख करते हुए ग्राम पंचायत सोनमौहरी के वार्ड क्रमांक 1 पिचिंगटोला में हमला बोल दिया। यहां रामसहाय पिता दौलत सिंह के घर के पास बंधे एक भैंस और एक पाड़े को हाथी ने बेरहमी से कुचलकर मार डाला।