चूरू: चूरू में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में मोहर्रम व्यवस्थाओं की बैठक हुई, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Churu, Churu | Jun 16, 2026 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला परिषद सभागार में जिला मुख्यालय पर 26 जून, 2026 को मोहर्रम पर ताजिये निकाले जाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में समुचित निर्देश दिए।जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि चूरू का आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र हमेशा से एक मिसाल रहा है। चूरू जिला सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के लिए विशिष्ट पहचान रखता है।