कर्रा: खूंटी में नॉलेज सिटी का निर्माण अभी तक अधूरा
Karra, Khunti | Apr 8, 2025 आदिवासी बहुल खूंटी जिले में नॉलेज सिटी की परिकल्पणा भूतपूर्व सांसद और बिहार सरकार में मंत्री रहीं सुशीला केरकेट्टा ने की थी। वर्ष 2011 में खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा की पहल पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नॉलेज सिटी की परिकल्पणा को धरातल पर उतारने का काम प्रारंभ किया और पांच वर्ष पूर्व हेमंत सरकार के कार्यकाल में काम रूक गया।