समस्तीपुर: सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने शहर की कई मिठाई दुकानों में छापेमारी की
समस्तीपुर में दशहरा के वक्त शहर में मिठाई का बड़ा कारोबार होता है। दूर-दराज से आने वाले लोग मिठाई की भरपूर खरीदारी करते हैं। इस बीच मिठाई में मिलावट की भी कई सूचना आती है। ऐसे में इस साल मिलावट पर रोकथाम लगाने के लिए सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में मंगलवार शाम शहर के कई मिठाई दुकानों में छापेमारी की गई।