समस्तीपुर: गंगापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटी के साथ हुई मारपीट
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव की रहने वाली मेनका देवी ने बताई कि उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनकी मां शांति देवी उन्हें देखने ससुराल आई थी । उनके भैसुर जमीनी मामले का विवाद करते हुए अपने परिवार के साथ मिलकर मेनका देवी एवं उनकी मां शांति देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना मंगलवार 11:00 बजे की बताई गई है।