बहराइच: कोरियनपुरवा गांव के सरयू नदी में कूदा अज्ञात युवक, हुई मौत, पहचान में जुटी पुलिस
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के कोरियनपुरवा गांव के सरयू नदी में एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जाच जारी है।