नौगांव: नौगांव क्षेत्र की नाकड़ेल नदी में अवैध रेत खनन का आरोप, मशीनों से उत्खनन कर 1200 ट्रॉली से अधिक रेत का भंडारण
नौगांव थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन और भंडारण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अछूतपुरा और पाली क्षेत्र से होकर बहने वाली नाकड़ेल नदी में इन दिनों रेत माफियाओं द्वारा खुलेआम मशीनों से उत्खनन किए जाने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जेसीबी, एलएनटी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से दिन-रात रेत निकाली जा रही है।