शाहगंज: वी मार्ट पुलिया के पास तेज रफ्तार अर्टिगा ने बोलेरो को टक्कर मारी, बोलेरो नाले में गिरी; कई घायल
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में वी मार्ट पुलिया के पास बुधवार को तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बड़ा सड़क हादसा कर दिया। अनियंत्रित अर्टिगा पहले एक बाइक से टकराई और फिर बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी।