शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज से उद्घोषित एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी काशीनाथ पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी मोहल्ला हुण्डालखेल बताया गया है, जो वर्ष 1984 में दर्ज एक आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।