गिरिडीह: बगदेडीह: युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट, रंगदारी मांगने का आरोप, अस्पताल में इलाज जारी
जमुआ थाना क्षेत्र के जेरूवाडीह निवासी लालजीत चौधरी गावां के बगदेडीह में हुई मारपीट में घायल हो गया। रविवार को 10 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इसने आरोप लगाया है कि 28 मई की शाम उनके साथ गंभीर घटना घटी। उन्होंने बताया कि वे अपने पुत्र को लेकर ससुराल बगदेडीह,गावां गए थे, जहां कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया।