नामकुम: रांची स्थित मुरी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए
Namkum, Ranchi | Oct 20, 2025 रांची स्थित मुरी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आरपीएफ ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रांची स्थित मुरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक से एक बैग बरामद किया गया। बैग की तलाशी लेने पर उससे भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया।