नामकुम: संत जोसेफ क्लब में झारखंड ओपन कराटे खिलाड़ियों की तैयारी पूरी, सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Namkum, Ranchi | Oct 19, 2025 संत जोसेफ क्लब में झारखंड ओपन कराटे खिलाड़ियों की तैयारी पूरी हो गई है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रशिक्षक सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि सात दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में रांची के विभिन्न स्कूलों और क्लबों में खिलाड़ियों की तकनीकों को निखारा गया है जिससे खिलाड़ी अपना उम्दा प्रदर्शन कर सकें