मेरठ: ड्राई डे पर शराब बिक्री का वीडियो वायरल, 14 अप्रैल को सरकारी ठेके से हुई बिक्री, आबकारी अधिकारी बोले- लाइसेंस होगा निरस्त
Meerut, Meerut | Apr 15, 2026 मेरठ में 14 अप्रैल को ड्राई डे के बावजूद एक सरकारी शराब के ठेके से शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रशासन ने अनुज्ञापी के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।