दुर्ग: दुर्ग के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिग फरार, पुलिस की तलाश जारी
दुर्ग के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिग फरार,पुलिस की तलाश जारी,दरअसल सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से रविवार रात तीन नाबालिग फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत तीनों की तलाश शुरू कर दी है।